फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trainees are crossing the roadways workshop

Yamuna Nagar News: प्रशिक्षु लगा रहे रोडवेज वर्कशॉप की नैया पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trainees are crossing the roadways workshop
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की वर्कशॉप की नैया को प्रशिक्षु (आईटीआई से विभिन्न ट्रेड में पास आउट युवा) पार लगा रहे हैं। चूंकि यहां मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, टर्नर, टायरमैन जैसे ज्यादातर स्थाई पद रिक्त हैं। स्थिति ये है कि स्थाई स्टाफ व हर साल रखे जाने वाले प्रशिक्षुओं की संख्या लगभग बराबर हो गई हैं। बता दें कि स्वीकृत 200 में 139 स्थाई पद रिक्त पड़े हैं और 61 पदों पर ही कर्मी रह गए हैं। इनमें भी कई बार कुछ कर्मी अवकाश पर रहते हैं। स्थाई स्टाफ के बराबर ही 60 प्रशिक्षु हैं। यानी रोडवेज वर्कशॉप को प्रशिक्षुओं का सहारा है। रोडवेज कर्मियों की मानें तो स्टाफ कमी से दिक्कत एक दशक से ज्यादा है। एक ओर वर्ष 1993 से ग्रुप-डी को छोड़ वर्कशॉप के तकनीकी व अन्य पदों पर स्थाई भर्ती नहीं हुई, वहीं एक दशक में पुराने कर्मी भी सेवानिवृत्त होते गए।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोडवेज यूनियन के डिपो प्रधान राजेंद्र कांबोज ने कहा कि अधिकांश लांग रूटों पर नई बसें है, इसलिए ब्रेकडाउन जैसे दिक्कत नहीं है। किंतु स्टाफ कमी में बसों की सर्विस व अन्य कामों में अधिक समय लगना स्वाभाविक है। इसका असर रोडवेज सर्विस पर पड़ने पर परेशानी यात्रियों को होती है। प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग पूरी होने पर स्थिति ज्यादा बिगड़ती है, क्योंकि उनके जाने पर नए प्रशिक्षु आने तक वर्कशॉप में बहुत कम स्थाई स्टाफ रह जाता है। नए प्रशिक्षुओं के आने पर भी उन्हें काफी समय तो काम सीखने में ही लग जाता है।
विज्ञापन


मैकेनिक - 47 - 15 - 32
इलेक्ट्रीशियन - 10 - 04 - 06
कारपेंटर - 10 - 00 - 10
वेल्डर - 04 - 00 - 04
पेंटर - 04 - 01 - 03
टर्नर - 02 - 00 - 02
टायर मैन - 10 - 05 - 05
बी अटेंडेंट - 03 - 02 - 01
बी समिथ - 08 - 02 - 06
अपहोलस्टर - 02 - 00 - 02
आर आर - 02 - 00 - 02

असिस्टेंट मैकेनिक - 25 - 00 - 25
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन - 03 - 00 - 03
असिस्टेंट बी अटेंडेंट - 03 - 01 - 02
असिस्टेंट कारपेंटर - 05 - 00 - 05
असिस्टेंट बी समिथ - 03 - 00 - 03
असिस्टेंट वेल्डर - 02 - 00 - 02
असिस्टेंट पेंटर - 02 - 00 - 02
असिस्टेंट अपहोलस्टर- 02 - 00 - 02
असिस्टेंट आरआर - 01 - 00 - 01
असिस्टेंट टायरमैन - 03 - 00 - 03
हेल्पर मैकेनिक - 24 - 13 - 11
हेल्पर टायरमैन - 03 - 03 - 00
हेल्पर इलेक्ट्रीशियन - 02 - 02 - 00
हेल्पर कारपेंटर - 03 - 01 - 02
हेल्पर बी समिथ - 03 - 02 - 01
हेल्पर वेल्डर - 01 - 01 - 00
हेल्पर बी अटेंडेंट - 01 - 01 - 00


स्टाफ की कमी बारे जीएम को लिखते हैं। जीएम की ओर से भी मुख्यालय को लिखा जाता है। अभी वर्कशॉप में आईटीआई पास आउट करीब 60 प्रशिक्षु हैं। पूरा प्रयास है कि कहीं कोई कमी न रहे और निर्धारित समय पर बसों की सर्विस व अन्य कार्य पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्वनी शर्मा, वर्क्स मैनेजर, रोडवेज वर्कशॉप (यमुनानगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed