फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   traffic signal,

सफायर होटल चौक पर नगर निगम लगाएगा ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल

Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
traffic signal,
रेलवे रोड के सफायर होटल चौक पर लगाए जाएंगे ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल - फोटो : YAMUNA NAGAR
यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जल्द ही शहर के बचे हुए चौकों पर भी नगर निगम ने ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाने की कवायद शुरू की है। जल्द ही रेलवे रोड स्थित सफायर होटल चौक पर भी नगर निगम ट्रैफिक सिग्नल लगाएगा। मेयर मदन चौहान ने कहा कि इसपर नगर निगम आठ लाख 81 हजार रुपये खर्च करेगा। नगर निगम की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह तक टेंडर अलॉट किए जाएंगे। टेंडर लेने वाली कंपनी को एक माह के भीतर चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाने होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्ग है। जहां से रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन आते जाते है। रोड पर अग्रसेन चौक, मधु चौक, प्यारा चौक, शहर भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) आदि पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल है। लेकिन सफायर होटल चौक, तेजली चौक, ईएसआई अस्पताल चौक समेत कई चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं है। जिसके चलते यहां से वाहन चालकों व राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां लंबे समय से ट्रैफिक सिग्नल लगाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। एक महीने के भीतर इस चौक पर नगर निगम द्वारा स्वचलित विद्युत ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल स्थापित कर दिया जाएगा। शहर में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह सात बजे से ही रेलवे रोड पर चार पहिया, दोपहिया वाहन, साइकिल सवार, पैदल चलने वालों की संख्या बढ़ती जाती है। ऐसे हालात में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम के हालात बन जाते हैं। ट्रैफिक सिग्नल लगने से जहां जाम से निजात मिलेगी, वहीं हादसों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

इसी चौक से निकलते है स्कूल व अस्पतालों में आने वाले हजारों लोग : सफायर होटल चौक से जहां सावनपुरी, नहर कॉलोनी, गुर्जर नगर समेत दर्जनों कॉलोनियों के लोग इधर से उधर निकलते है, वहीं अग्रवाल अस्पताल, कपिल अस्पताल, महिंद्रा अस्पताल, सफायर होटल, सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल व अन्य स्थानों पर रोजाना हजारों लोग आते जाते है। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल का पुराना घर व पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान का घर जाने के लिए भी इसी चौक से होकर निकलना पड़ता है। इस चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाए जाने से यहां होने वाले हादसों पर अंकुश लगेगा। ट्रैफिक सिग्नल लगाने के साथ रोड मार्किंग, जेब्रा क्रासिंग एवं स्टाप लाइन भी अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही सफायर होटल चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के विकास के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। शहर के विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed