फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic jams on city roads after sunset

Yamuna Nagar News: सूर्यास्त के बाद शहर की सड़कों पर लगा जाम

Tue, 28 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams on city roads after sunset
पूजन के लिए घाट की ओर जाती श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छठ पूजा के चलते शहर की सड़कों पर जाम दिखाई दिया। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर लोगों की काफी भीड़ रही। सबसे ज्यादा यमुना घाटों की तरफ जाने वाले रास्तों पर देखने को मिली। अधिकांश लोग ई-रिक्शा, ऑटो से पूजा करने घाटों पर पहुंचे।
ऐसे में शहर की सड़कों पर काफी जाम रहा। सूर्यास्त के बाद जाम और ज्यादा बढ़ गया। पूजन के बाद सभी लोग घर की ओर चल पड़े। इस दौरान यमुना के 14 घाटों पर पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। जिनकी सुरक्षा व सुविधा का कड़ा बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन

ऐसे में बाड़ी माजरा पुल से शाम को छठ पूजन कर लौटते समय श्रद्धालुओं सहित तमाम लोगों को जाम की दिक्कत झेलनी पड़ी। चूंकि ज्यादातर श्रद्धालु ऑटो रिक्शा, कारों व बाइकों पर नहर किनारे पूजन करने पहुंचे थे। लोगों के एक साथ लौटते समय सड़कों पर जाम लग गया। चूना भट्टी से सिटी सेंटर रोड, दशमेश कॉलोनी से खालसा कॉलेज रोड व शहीद भगत सिंह चौक तक करीब डेढ़ घंटे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में 350 पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया था। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। सबसे ज्यादा गुरु नानक खालसा कॉलेज, लक्ष्मी सिनेमा रोड, सिटी सेंटर रोड, शहीद भगत सिंह चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, आईटीआई रोड पर भीड़ रही। पुलिस कर्मचारियों ने जगह-जगह बेरिकेड लगाकर यातायात व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed