फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traditional songs of Teej sung while swinging

Yamuna Nagar News: झूला झूलकर गाए तीज के पारंपरिक गीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Traditional songs of Teej sung while swinging
हरियाली तीज के अवसर पर हाथों में लगाई मेहंदी दिखाती विभाग की महिलाएं व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अखंड सौभाग्य के प्रतीक हरियाली तीज का उत्सव महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, पारंपरिक गीत गाए गए और फूलों से झूले सजाए। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने कहा कि विभाग की ओर से महिलाओं व बच्चों के लिए दिया जा रहा पौष्टिक आहार, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी जैसी सुविधाएं तीज पर दी जाने वाली कोथली की भेंट के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तीज पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीजोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। फूलों से सजा झूला बनाया, उस पर बैठ पारंपरिक गीतों के साथ झूला झूलकर पर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पोस्टर बनाओ, नारा लेखन व मेंहदी प्रतियोगिता करवाई गई। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया।
दादी ने अपनी पोती को गोद में लेकर तीज का मंगल गीत गाया। महिला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के हाथों में मेहंदी रचाई। इसमें महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तरविंद्र कौर, कुसुम लता, जसविंद्र कौर, बालकुंज से नीलम, संरक्षण अधिकारी प्रीती शर्मा, आंचल त्यागी, गौरव शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed