फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders will have to work as economic soldiers: Sunil

व्यापारियों को अर्थ सैनिक बनकर करना होगा काम : सुनील

Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Traders will have to work as economic soldiers: Sunil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी में लोकल फाॅर वोकल नाम से व्यापारी सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी ने कहा कि व्यापारियों को अर्थ सैनिक बनकर काम करना होगा। इससे देश आर्थिकक रूप से मजबूत होगा।
उन्होने ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के बाद पहली बार व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की। इससे व्यापारी वर्ग खुश है। पीएम के कारण कई कानून बदले, जिससे व्यापारी वर्ग सहित बहुत से वर्गों को लाभ हुआ। वन विंडो वन लाइसेंस नीति लागू हो गई है। ट्रेडर्स को आगे बढ़ाने की नीति बन रही है। व्यापारी समस्या के लिए वीसी से संबंधित अधिकारी से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 लाख रुपये तक का जीरो टैक्स कर दिया गया है। एमएसएमई का बजट बढ़ा दिया गया है। रेहड़ीफड़ी वालों के लिए तीस हजार रुपये तक का क्रेडिट कार्ड मोदी सरकार द्वारा लागू कर दिया गया है। यह नए भारत की व्यवस्था है। बीस लाख नए रोजगार हुए हैं। सुनील सिंघी ने कहा कि जिले में फेसिलेशन सेंटर बनाए जाएंगे। उद्योग तरक्की कर रहा है। अपनी सोच पॉजीटिव रखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा जीएसटी का रिकॉर्ड कलेक्शन हो रहा है। व्यापारिों को संगठित होने की जरूरत है। पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष सैलानियों की हत्या की। आत्मनिर्भर भारत देश ने पड़ोसी पाकिस्तान देश को कड़ी सजा दी। लोकल फॉर वोकल के लिए देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। अर्थ सैनिक बनकर काम करना होगा। देश की मजबूती की शपथ लें। स्वदेशी को अपनाएंगे। देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करेंगे।

उन्होंने सभी को लोकल फार वोकल की शपथ दिलाई। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि व्यापारी का सम्मान जरूरी है। व्यापार से आर्थिक मजबूती मिलेगी। देश पीएम मोदी की नीतियों से आगे बढ़ रहा है। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी समाज में अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं। विकास में व्यापारी व किसानों की बड़ी भूमिका है। इस मौके पर अजय बनारसी दास गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, व्यापारी बोर्ड जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक सौरभ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed