फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders asked for pistol licenses for security

Yamuna Nagar News: व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए मांगें पिस्टल के लाइसेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traders asked for pistol licenses for security
जिले में लगातार हो रही लूट व चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत है। उन्हें अपने जान माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। इसलिए व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी से मिला और उन्हें पिस्टल का लाइसेंस देने की मांग की। व्यापारियों का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने किया। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एसपी से बात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि महिलाओं से चेन और मोबाइल झपटने की वारदातें आम हो गई हैं और लोग अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों को रिवाल्वर के लाइसेंस जारी करने की मांग की, ताकि ऐसे संकट से व्यापारी स्वयं की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन

राजेंद्र बजाज, संजीव गुप्ता, दीपक कपूर, विपिन गुप्ता ने कहा कि यमुनानगर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब से मिलाजुला है। यमुनानगर-जगाधरी में दूसरे जिलों व राज्यों से काफी लोग आकर काम करते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा यूपी के लोग यमुनानगर में आकर कारोबार करते हैं। एसपी ने लोगों को आश्वासन दिया की लूट करने वाले जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, कारपेंटर अध्यक्ष कमल धीमान, जिलाध्यक्ष यमुनानगर दीपक कपूर, विकास गाबा, सतविंद्र चावला, सुमन लता, पूनम कश्यप, चेतन भिक्षु, संजय शर्मा, विजय अग्रवाल, करनैल सिंह नामधारी, संजीव सिंघल, अनिल चावला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




महेंद्र मित्तल ने कहा कि 18 सितंबर को तिरुपति प्लाईवुड मालिक अनुज गोयल की फैक्टरी पर बदमाशों ने दिन दहाड़े पिस्टल के बल पर लूटपाट की। यही नहीं इससे पहले 15 जून को व्यापारी अनिल चावला से भूत माजरा गांव की रोड पर लूट की वारदात हुई। मित्तल ने एसपी को बताया कि पिछले दिनों जगाधरी के बूड़िया गेट पर चोरी हुई है। इसी प्रकार 14 अगस्त को सुंदर नगर, लालद्वारा काॅलोनी में डाॅ. अश्विनी सिंगला के यहां लाखों की चोरी हुई। जगाधरी के रेलवे बाजार में 10 दिन पहले राजेंद्र बजाज की बर्तनों की दुकान पर 25 फीट पर छत तोड़कर चोरी हुई। पुराने रादौर रोड पर ट्रैक्टर चालक के रुपये से भरा थैला छीन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed