फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders are facing problems due to closure of New Delhi Intercity Express

Yamuna Nagar News: नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद होने से व्यापारियों को हो रही परेशानी

Sun, 24 Nov 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Traders are facing problems due to closure of New Delhi Intercity Express
जगाधरी। कोहरे की संभावना को देखते हुए रेलवे ने जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन तीन महीने के बंद कर दिया है। रेलवे दिसंबर से फरवरी तक इस ट्रेन का संचालन नहीं करेगा। इस ट्रेन के रद्द होने से जिले के लोगों का दिल्ली जाना मुश्किल हो गया है। वहीं, इससे जिले के व्यापारियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। चूंकि यह ट्रेन जिले की सबसे महत्वपूर्ण गाड़ियों में से एक है। इस ट्रेन से प्रतिदिन करीब एक हजार यात्री सफर करते हैं। जबकि प्रत्येक शनिवार व रविवार को सैकड़ों व्यापारी इस ट्रेन से माल खरीदने दिल्ली जाते हैं। यह ट्रेन व्यापारियों को बहुत ही माफिक बैठती है। व्यापारी इससे दिल्ली पहुंचते और माल बुक करवा कर वापस इसी ट्रेन से लौट आते हैं। अब इस ट्रेन का संचालन बंद होने से व्यापारियों की मुश्किल बढ़ गई है। इसके बाद व्यापारियों को बस या निजी साधनों से दिल्ली जाना होगा। हालांकि अंबाला दिल्ली एक्सप्रेस भी चलती है, लेकिन वह यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से सुबह जल्दी रवाना होती और शाम को देरी से पहुंचती है। जिससे व्यापारियों को दिक्कत होती है। इसके अलावा इस ट्रेन से प्रतिदिन सैकड़ों लोग पश्चिमी उत्तरप्रदेश में काम के लिए जाते हैं। इसकी टाइमिंग सभी लोगों को सटीक बैठती है। इसके अलावा इस ट्रेन से रोजाना करीब एक हजार लोग सफर करते हैं। सभी मौसम व दिनों में भरी चलने वाली ट्रेन के बंद करने से लोगों को भारी दिक्कत होगी।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे ने जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रोक दिया है। इस ट्रेन का संचालन एक मार्च से किया जाएगा। रेलवे ने यह निर्णय कोहरे की संभावना और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख लिया है। परंतु इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

-----------

शादी के सीजन में ज्यादा जरूरत

दुकानदार सन्नी सहगल ने बताया कि जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने से जिले के व्यापारियों को भारी परेशानी होगी। यह ट्रेन व्यापारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस ट्रेन से व्यापारी दिल्ली जाते हैं। दिल्ली में माल बुक करवा शाम को इसी ट्रेन से लौट आते हैं। अब शादी का सीजन चल रही है। जिससे बाजारों में काफी रौनक है। जिस कारण व्यापारियों का दिल्ली जाना भी ज्यादा हो रहा है। व्यापारियों के अलावा इस ट्रेन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री आते जाते हैं। रेलवे को लोगों की मांग के अनुरूप ही ऐसे निर्णय लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

दिन में केवल एक ही ट्रेन

दुकानदार मुकेश सैनी ने बताया कि जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जिले की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां से प्रतिदिन सैकड़ों कारोबारियों व व्यापारियों का दिल्ली आना जाना होता है। जिले के व्यापारियों की यह ट्रेन लाइफ लाइन है। व्यापारी इस ट्रेन से सामान खरीदने दिल्ली जाते हैं। पूरे दिन में यमुनानगर जगाधरी से प्रतिदिन चलने वाली एक ही ट्रेन हैं। इसके अलावा शालीमार तड़के और अंबाला दिल्ली सुबह चलती है। रेलवे को लोगों की सुविधा की ओर ध्यान देना चाहिए।



----------
वर्जन

कोहरे में सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर लोगों को देने के लिए रेलवे ने कई गाड़ियां रद्द की है। दुर्घटनाओं व देरी की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रहा है।

- एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed