फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley overturned on the state highway, causing traffic jam

Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम

Sat, 27 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned on the state highway, causing traffic jam
व्यासपुर में वीटा मिल्क प्लांट के पास ट्राली पलटने से गिरी लकड़ियों को हटाती जेसीबी। संवाद
यमुनानगर। यमुनानगर। व्यासपुर में स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ठेकेदार की ओर से बेहद धीमी गति से किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते आए दिन लोगों को जाम, धूल और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वीटा मिल्क प्लांट के सामने सहारनपुर से कालाआंब जा रही लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया कच्ची मिट्टी में धंस गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। सड़क पर लकड़ियां फैलने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद जेसीबी की मदद से लकड़ियों को हटाकर यातायात बहाल किया जा सका। काफी वाहन कुनाल कैल्शियम फैक्टरी की तरफ से बने अस्थायी रास्ते से होते हुए निकले।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीटा मिल्क प्लांट के सामने पानी की निकासी के लिए सड़क के नीचे पाइप डाले गए थे, लेकिन इन्हें तकनीकी खामियों के चलते दोबारा उखाड़ कर नए सिरे से बिछाने का निर्णय लिया गया है। पाइप सही ढंग से नहीं डाले गए थे, जिससे जल निकासी प्रभावित होने की आशंका थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को पाइप उखाड़ने का काम शुरू किया गया। इस दौरान भी सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में हो रही देरी और गुणवत्ता को लेकर एसडीएम ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दिया गया है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, मुकेश और पंकज ने बताया कि दो किलोमीटर से भी कम लंबाई के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में छह माह बीत चुके हैं, जबकि अभी भी करीब 40 प्रतिशत कार्य शेष है। उनका कहना है कि पहले लगाए गए सीसी ब्लॉकों को भी दोबारा उखाड़ कर लगाना पड़ा, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की नरमी के कारण ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से शिव चौक व्यासपुर से वीटा मिल्क प्लांट तक सड़क पर सीसी ब्लॉक बिछाने और दोनों ओर सड़क चौड़ी कर टाइलें लगाने का कार्य जनवरी में शुरू हुआ था। छह माह बाद भी परियोजना अधूरी है, जिससे क्षेत्रवासी लगातार जाम, धूल और बदहाल यातायात व्यवस्था से जूझ रहे हैं। दो किलोमीटर से भी कम का यह काम पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा। छह माह से लोग सड़क पर परेशानी, जाम व धूल से जूझ रहे हैं। परंतु अधिकारी ठेकेदार पर कार्रवाई करने के बजाय उस पर मेहरबानी दिखा रहे हैं। यही वजह है कि ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए एक माह का समय और दिया गया है।

वर्जन:
सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए जो पाइप डाले गए थे उनमें कुछ कमी रह गई थी। वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते पाइप टूटने का खतरा था। पाइपों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जल्दी ही काम पूरा कर दिया जाएगा।
- दलबीर राठी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed