फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley crushed scooter riders, one died

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी सवारों को कुचला, एक की मौत

Wed, 22 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushed scooter riders, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर ही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया है।

हादसा शहर थाना जगाधरी के बूड़िया गेट चौकी के पास हुआ। दुर्गा गार्डन निवासी भविष्य उर्फ विशु अपने साथी के साथ छछरौली की ओर स्कूटी पर आ रहा था। जैसे ही वह मिहिर भोज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही मिट्टी से लदी ट्रेक्टर-ट्राली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे विशु ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके से ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। एसएसओ शहर थाना जगाधरी जसबीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed