फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley collided with two bikes, child died, five injured

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, पांच घायल

Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with two bikes, child died, five injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर/यमुनानगर। शादी समारोह में दो बाइकों पर परिवार सहित जा रहे दो भाइयों को अराइयांवाला के नजदीक ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई और उसके माता, पिता, चाचा, चाची व दो साल का चचेरा भाई घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खिल्लांवाला निवासी वाजिद ने बताया कि वीरवार को उनकी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश के कुवासपुर गांव में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वीरवार सुबह वह और उसका भाई जाहिद परिवार सहित बाइकों पर जा रहे थे। उसके साथ बाइक पर उसके भाई राशीद की पत्नी रुकसानी उर्फ रुक्को और राशीद का दो साल का बेटा अमीर सवार थे।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर उसका दूसरा भाई जाहीद, उसकी पत्नी नसरत उर्फ रीना व उनका आठ साल का बेटा आनिश थे। उसका भाई जाहीद उसके आगे आगे चल रहा था और उसके पीछे वह चल रहा था। करीब सवा 11 बजे जब वह जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-73ए पर अराइयांवाला गांव के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में साइड मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह, उसकी भाभी रुकसाना और दो साल का लड़का अमीर बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसके देखते ही देखते आरोपी ट्रैक्टर चालक ने टक्कर आगे चल रहे उसकी भाई जाहिद की बाइक में मार दी।

टक्कर लगने से उसका भाई जाहिद, पत्नी नुसरत व उनका आठ साल का बेटा आनिश सड़क पर दूर तक घसीटते हुए चले गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई और वे तीनों बेहोश हो गए। आनिश के सिर में काफी चोट लगी हुई थी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। आसपास के लोगों ने हादसे में घायल हुए जाहिद, नुसरत, आनिश, रुकसाना, अमीर व वाजिद को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने आठ वर्षीय आनिश को मृत घोषित कर दिया। जाहिद व उसकी पत्नी नुसरत को पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे में घायल वाजीद, रुकसाना व अमीर को अस्पताल में उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed