फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley carrying khair wood caught

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley carrying khair wood caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। वन विभाग की टीम ने खैर की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जंगल से खैर की लकड़ी काटकर तस्कर ट्रैक्टर-ट्राॅली में लोड कर ले जाई जा रही थी। टीम ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़कर सीज कर दी है।
वन विभाग की कलसिया रेंज के वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिक्कन की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राॅली में खैर की तस्करी की जाएगी। टीम बनाकर चिक्कन नाकाबंदी कर दी। अलसुबह दो बजे ट्रैक्टर ट्राॅली आती दिखाई दी। जब ट्रैक्टर ट्राॅली रोककर जांच की गई तो उसमें खैर की लकड़ी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्राॅली में ऊपर अन्य लकड़ी भरी हुई थी और उसके नीचे खैर की लकड़ी छिपाकर ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राॅली व खैर की लकड़ी जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि लकड़ी की तस्करी के आरोप में चिक्कन निवासी कासिम, इलियास, ताज मोहम्मद, इस्लाम, खालिद, अनवर की पहचान की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस टीम में डिप्टी रेंजर मोबिन खान, वन रक्षक राजिंद्र, छबील दास, सुरेंद्र कुमार व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed