फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor, batteries looted by taking the watchman hostage

चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रैक्टर, बैटरियां लूटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor, batteries looted by taking the watchman hostage
बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव लाक्कड़ में होट मिक्स प्लांट के चौकीदार सूरज को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों चौकीदार को बंधक बनाकर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर मोबाइल छीनने के बाद वहां खड़ा ट्रैक्टर, बैट्रियां व अन्य सामान लूट लिया और एक ट्रैक्टर स्ट्रार्ट न होने पर उसे वहीं पर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत सेक्टर -17 निवासी मुकेश गोदारा ने बताया कि उसका गांव लाक्कड़ में होट मिक्स प्लांट लगा हुआ है। वहां की रखवाली के लिए चौकीदार सूरज को रखा हुआ है। वीरवार रात छह अज्ञात युवक प्लांट के अंदर जबरन घुस गए। उन्होंने अंदर आते ही चौकीदार को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी और हाथ पैर व मुंह पर कपड़ा बांध दिया। और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके डर से वह बिल्कुल शांत रहा। एक युवक ने उसके सिर के बाल भी नोंच डाले और थप्पड़ भी मारे।
विज्ञापन

मुकेश गोदारा ने दी शिकायत में बताया कि बदमाशों ने प्लांट पर जमकर उत्पात मचाया है। यहां तक वहां लगे शीशे भी तोड़ डाले। यह शीशे भी काफी महंगे थे। इससे भी उसे काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा बदमाशों ने ट्रॉली को लूटने की कोशिश भी की थी, परंतु ट्रैक्टर में जुड़ नहीं पाई। इसके बाद यह बदमाश वहां से ट्रैक्टर, बैटरियां व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बुड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि वारदात की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। मुकेश गोदारा की शिकायत पर छह अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed