फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Track jam movement postponed till 30th August after getting assurance of stopping of train

Yamuna Nagar News: ट्रेन के ठहराव का आश्वासन मिलने पर ट्रैक जाम आंदोलन 30 अगस्त तक स्थगित

Sun, 14 Jul 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Track jam movement postponed till 30th August after getting assurance of stopping of train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सहित विभिन्न गांवों के लोगों का मुस्तफाबाद स्टेशन पर ट्रैक जाम आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रेलवे की ओर से 30 अगस्त तक ठहराव करने का आश्वासन दिया गया है।
मामले में भाकियू, ग्रामीणों, रेलवे व जिला प्रशासनिक अधिकारियों की शनिवार को एसपी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में रेलवे की ओर से अंबाला मंडल के एडीआरएम हनुमान प्रसाद, रेलवे सुरक्षा बल से सीनियर कमांडर अरुण त्रिपाठी, राजकीय रेलवे पुलिस उप अधीक्षक अरुण कुमार, भाकियू से जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, कांग्रेस नेता परमजीत धीमान, रवि और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सोनू राम व एसपी गंगाराम पूनिया शामिल हुए।
विज्ञापन

भाकियू व ग्रामीणों की ओर से मुस्तफाबाद स्टेशन पर ट्रेन ठहराव के लिए 15 जुलाई को ट्रैक जाम आंदोलन का आह्वान किया गया था। भाकियू ने इस अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर रेलवे व जिला प्रशासन को अवगत करवाया था। जिसे लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इस दौरान एडीआरएम हनुमान प्रसाद ने कहा कि मुस्तफाबाद में ट्रेन ठहराव की डिमांड रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। इस पर जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव कर दिया जाएगा। हनुमान प्रसाद ने कहा कि इसके लिए उन्हें 30 अगस्त तक का समय चाहिए। इसके पहले ही रेलवे ग्रामीणों की परेशानी का समाधान कर देगा। करीब एक घंटे चली बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी मजबूरियों के बारे एक दूसरे को अवगत करवाया। एडीआरएम ने कहा कि रेलवे लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान देशभर में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। जब स्थिति सामान्य हुई तो सभी जगह ट्रेनों का संचालन सुचारू कर दिया गया। लेकिन यहां पर ट्रेनों के ठहराव समाप्त कर दिए गए। दो साल से ग्रामीण और भाकियू इसकी मांग कर रहे हैं।
गुंदियाना ने कहा रेलवे व जिला प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से 30 अगस्त का समय दिया गया है। वहीं एसपी गंगाराम पूनिया ने भी इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते उन्होंने ट्रैक जाम आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। यदि इसके बाद गाड़ी का ठहराव नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सतीश कुमार, नवाब सिंह, सोमनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।


इंटरसिटी रोकने की है मांग

ज्ञात हो कि अंबाला सहारनपुर रूट पर कोरोना संक्रमण से पहले आधा दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाता था। मुस्तफाबाद पर सुबह पांच से लेकर रात सवा नौ बजे तक सभी ट्रेनों का ठहराव होता था। कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। लेकिन अभी तक यहां पर ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया। रेलवे इन सभी सवारी ट्रेनों का संचालन स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में कर रहा है। भाकियू व ग्रामीणों की मांग है इन ट्रेनों का संचालन कर सभी का मुस्तफाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। रेलवे जब तक इन सवारी गाड़ियों का संचालन नहीं करता है, तब तक अंबाला से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14521-22 इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव मुस्तफाबाद स्टेशन पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed