फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Toxic particles in the air increased, AQI reached 130

Yamuna Nagar News: हवा में बढ़े जहरीले कण, 130 पर पहुंचा एक्यूआई

Sun, 19 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Toxic particles in the air increased, AQI reached 130
पंचायत भवन के ऊपर लगी एक्यूआई बताने वाली स्क्रीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली से पहले ही एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) डराने लगा है, जो गत तीन दिन में सामान्य से दो से तीन गुना अधिक दर्ज हुआ है। इससे लोगों को आंखों में जलन से लेकर सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। दिवाली पर पटाखे जलाए जाने से भी वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
गोबिंदपुरा में लगे वायु प्रदूषण मापक यंत्र के जरिए ऑनलाइन वेबसाइट पर दिखाए ब्यौरे के अनुसार मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई 130 रहा। बुधवार को 100, वीरवार को 150, शुक्रवार को 130 तक रहा। एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 तक माना जाता है, जिसमें वायु सांस लेने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इससे अधिक एक्यूआई पर वायु प्रदूषित होनी मानी जाती है।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गत वर्षों में दिवाली से पहले व बाद में दमकल गाड़ियों से सड़कों व आसपास पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया गया था। साथ ही निर्माणाधीन विकास कार्यों पर भी पानी छिड़काव हुआ, पर इस बार ऐसा नहीं हो रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार बन रहे हैं, इन धूल के कण सहित फैक्टरियों, ट्रैफिक के धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क का करें प्रयोग
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव गुप्ता ने कहा कि आंखों में जलन के मरीज आ रहे हैं। इसकी वजह वायु प्रदूषण हो सकती है। इससे आंखों के बचाव में घर से निकलते समय चश्मा पहनना चाहिए। साथ ही साफ पानी से आंखों को धोना चाहिए। सर्जन डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि वायु में पीएम 2.5 व पीएम 10 के कण सांस से शरीर में चले जाते हैं, जो लंग्स को प्रभावित करते हैं। ऐसे में खासकर सांस के मरीज को मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed