फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Top students of Gita Jayanti Festival honored

Yamuna Nagar News: गीता जयंती महोत्सव के अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

Tue, 25 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Top students of Gita Jayanti Festival honored
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। स्कूल
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल अजय कुमार ने बताया कि एसएनवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यमुनानगर में जिला स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर से विभिन्न छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा पावनी ने भाषण में प्रथम स्थान, स्नेहा और पावनी ने संवाद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा की छात्रा हर्षिका ने वरिष्ठ श्रेणी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के पुनीत ने प्रथम और हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की छात्रा नीरू ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान , श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा भावना ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवर पर कुलदीप शास्त्री, हुसन पाल शास्त्री, उषा, राजीव ग्रोवर, पूनम रानी, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश व नरेश बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed