फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Took oath to make India developed by the year 2047

Yamuna Nagar News: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने की दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Took oath to make India developed by the year 2047
साढौरा। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा खानपुर, कनहेड़ी खुर्द व कनहेड़ी कला, सयालबा गांवों में पहुंची। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बलवंत सिंह रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से उनका समाधान कराया। साथ ही कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों का फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्होंने भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भी संबोधित किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने विकास गीतों से योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत सतपाल, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरदयालो देवी, ज्ञान चंद को रजिस्ट्री वितरित की गई। ऐसे ही सौरभ, सुमित, निष्ठा, रजत, रितिका को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवी ज्ञान चंद, दीपक नंबरदार, सुधीर राणा, दीपेंद्र सिंह, बुधराम व आंगनबाड़ी वर्कर अंजू, रीना, सुमन, दयावती, सोनिया को भी सम्मानित किया। मौके पर पंचायती राज एसडीओ कमल शर्मा, सीडीपीओ कुसुम लता, डॉ. शिवानी, मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, खानपुर सरपंच कविता देवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed