फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tomato-filled pickup overturned after colliding with a car

कार से टकराकर पलटी टमाटर से भरी पिकअप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tomato-filled pickup overturned after colliding with a car
रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के पास देर रात टमाटर से भरी पिकअप ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद जहां कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं टमाटर से भरी पिकअप भी कुछ दूर जाकर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भरती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप में भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटी पिकअप को साइड में करवाया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात को वह शिलाई से टमाटर पिकअप में भरकर पानीपत सब्जी मंडी ले जा रहे थे। शहर के रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के तेजली टी प्वाइंट पर तेजली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार उनकी पिकअप से टकरा गई। टक्कर लगने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं, उनकी पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें भरे हुए टमाटर सड़क पर बिखर गए। हादसे में कार चालक व अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed