{"_id":"698f85258289f7e1b90dca68","slug":"told-the-mayor-to-remove-the-cable-wires-the-officers-remained-seated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151334-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेयर से कहा-केबल के तार हटाओ, अफसर बैठे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेयर से कहा-केबल के तार हटाओ, अफसर बैठे रहे
Sat, 14 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
छोटी लाइन में खंभे पर लटके केबल तार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम हाउस की पिछली बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर फैले केबल नेटवर्क और इंटरनेट तार अभी तक हटाए नहीं जा सके हैं। हालात यह हैं कि शहर की एक भी ऐसी सड़क या फिर कॉलोनी की कोई गली नहीं है, जिसमें केबलका जाल न फैला हो।
मेयर सुमन बहमनी ने शहर में स्ट्रीट लाइटों पर फैले केबल और इंटरनेट तारों के जाल का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जिन एजेंसियों ने बिजली के खंभों पर तार लगाए हैं, वे अनुमति लें या फिर तारों को तत्काल हटाएं। इसके बावजूद अब तक किसी भी खंभे से अवैध रूप से लगाए गए केबल के तार नहीं उतारे गए हैं।
शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक लाइट और यहां तक कि बिजली के पोलों पर भी केबल तारों का जाल पहले की तरह लटका हुआ है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मेयर को बताया गया था कि तार लगाने वाली करीब पांच-छह एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नोटिस की अवधि भी पूरी हो चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई शून्य नजर आ रही है। खंभों पर लटकते और जगह-जगह झूलते तार कई बार टूट कर सड़कों पर गिर जाते हैं। ये तार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं।
कई बार ये बाइक, कार या अन्य वाहनों में उलझकर हादसे की आशंका बढ़ा देते हैं। बरसात या तेज हवा के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों पर भी अव्यवस्थित तरीके से पोल पर लगाए गए तार बदहाल व्यवस्था की गवाही दे रहे हैं। जब निगम हाउस में प्रस्ताव पारित हुआ और नोटिस भी जारी किए गए, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मेयर के प्रस्ताव को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिससे यह संदेश जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों के निर्णयों को प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा। नगर निगम के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि संबंधित एजेंसियों को तार हटाने या अनुमति लेने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के खभों से केबल के तार को निगम समय-समय पर हटाता भी है ताकि वाहन चालकों के साथ कोई हादसा न हो।
मैं खुद तार हटाने का प्रस्ताव हाउस की बैठक में लेकर आई थी। तार अभी तक क्यों नहीं हटे या फिर इन्हें लगाने की अनुमति ले ली गई है, इस बारे में आगामी बैठक में इस पर एसडीओ से जानकारी ली जाएगी। -सुमन बहमनी, मेयर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।