फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today is the last day for admission in ITI

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in ITI
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने का विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। आज ओपन काउंसलिंग का अंतिम दिन है। अभी तक मुख्यालय ने अंतिम बढ़ाने संबंधी कोई सूचना जारी नहीं की है। वहीं, शुक्रवार को भी ओपन काउंसलिंग की गई। लेकिन इस दौरान विद्यार्थी ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मात्र तीन ही विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे, जिन्हें मौके पर ही दाखिला दे दिया गया। अब दाखिले के लिए अंतिम दिन शेष है। वहीं आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में कुल 27 सीटें खाली हैं। जिसके लिए अंतिम प्रक्रिया शनिवार को सुबह नौ बजे शुरू की जाएगी। विभाग ने दाखिले के लिए छुट्टी के दिन शनिवार को भी संस्थान खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला की ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को भी प्रक्रिया के लिए दाखिला समिति के सदस्य संस्थान में उपस्थित रहे। परंतु इस दौरान विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं पहुंचे। दाखिला के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे तक विद्यार्थियों के मेरिट कार्ड लिए जाते हैं। इसके बाद दोपहर को कट ऑफ लिस्ट जारी की जाती है। शुक्रवार को मात्र तीन विद्यार्थी ही दाखिला लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला समिति के सदस्यों ने मेरिट कार्ड जमा कर कट ऑफ लिस्ट तैयार की और तीनों को मौके पर दाखिला दे दिया गया। इसके अलावा पूरा दिन समिति के सदस्य खाली बैठे रहे और शाम पांच बजे घर लौट गए। इसके बाद अब दाखिले के लिए शनिवार को अंतिम दिन है। नोडल आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स में कुल 27 सीटें ही खाली हैं। जिसके लिए शनिवार को प्रक्रिया की जाएगी। मुख्यालय ने अभी तक दाखिले की तिथि नहीं बढ़ाई है। स्टाफ सदस्यों का कहना है कि कम सीटें होने के कारण रि-शेड्यूल होना मुश्किल लग रहा है।

इन ट्रेड्स में खाली यह सीटें

जिले की सबसे बड़ी एवं पुरानी नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड्स करवाई जाती हैं। सभी ट्रेड्स की कुल 83 यूनिट हैं। सभी यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं। ऑनलाइन व ओपन काउंसलिंग के बाद अब तक 1321 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और मात्र 27 सीटें रिक्त हैं। सबसे ज्यादा सीटें फाउंड्रीमैन ड्यूल ट्रेड में खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 48 सीटें हैं, इसमें से 27 पर दाखिला हो चुका है और 21 सीटें अभी खाली हैं। इसके अलावा कोपा की एक यूनिट की कुल 72 में से 71 सीटें भर गई हैं और एक सीट शेष है। वहीं, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल में एक सीट खाली है।
इस ट्रेड में कुल 20 सीटे हैं। वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह खाली रही जीईओ इंफोर्मेटिक्स में सिर्फ एक सीट बची है जबकि 23 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इस ट्रेड में कुल 24 सीटें हैं और ओपन काउंसलिंग शुरू होने तक इसकी एक सीट भी नहीं भरी थी। प्लंबर ट्रेड की कुल 96 में से 95 पर दाखिले हो चुके हैं और एक सीट खाली है। इसके अलावा एसओटी ट्रेड में एक सीट खाली है।


वर्जन
आईटीआई में दाखिले की ओपन काउंसलिंग का शनिवार को अंतिम दिन है। आईटीआई की सात ट्रेड्स में कुल 27 सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा फाउंड्रीमैन ड्यूल ट्रेड में सीटें खाली हैं। मुख्यालय की ओर से दाखिला तिथि बढ़ाने के अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं। तिथि बढ़ने की स्थिति में विद्यार्थियों को सूचित किया जाएगा।

दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed