फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today is the last day for admission in graduation

Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले का आज का अंतिम दिन

Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in graduation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाविद्यालय के स्नातक कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की गई है। वहीं अभी उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाने की कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में यदि कोई आवेदन नहीं कर पाया है तो उसके पास आज के दिन है।
विद्यार्थी अपने स्तर पर ही आवेदन कर रहे हैं। निजी महाविद्यालयों में आवेदन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सरकारी महाविद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी राजकीय कॉलेज में दाखिला लेने के लिए निजी स्तर पर आवेदन कर रहे हैं। जिले में पांच राजकीय महाविद्यालय हैं, जिसमें कुल 2210 सीटें हैं।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में अभी तक सभी सीटों के लिए आवेदन नहीं आए है। सभी सीटों पर मात्र 50 प्रतिशत ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम दिन इसमें और ज्यादा तेजी आएगी। आवेदन संख्या 50 से बढ़कर 70 प्रतिशत से जा सकती है। आवेदन के बाद ओपन काउंसलिंग से राजकीय कॉलेज की सीटें सबसे ज्यादा भरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग अभी आवेदन करने के लिए एक मौका और दे सकता है। संभव है कि आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 18 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि 19 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस सूची में जिन आवेदकों के नाम होंगे, वह 20 से 23 जून तक फीस जमा कर दाखिले ले सकेंगे।
किस राजकीय कॉलेज में कितनी सीटें
जिले के खंड छछरौली, प्रतापनगर, रादौर, व्यासपुर व सरस्वतीनगर में एक-एक राजकीय महाविद्यालय है। पांचों राजकीय महाविद्यालयों में अभी अलग-अलग संकायों में स्नातक डिग्री के कुल 21 कोर्स करवाए जा रहे हैं। इन सभी राजकीय महाविद्यालय के सभी कोर्स में कुल 2210 सीटें हैं। इनमें व्यासपुर के आहड़वाला महाविद्यालय में पांच कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिसमें कुल 500 सीटें हैं। जबकि सबसे ज्यादा कोर्स छछरौली महाविद्यालय में करवाए जा रहे हैं। इस कॉलेज में कुल सात कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिसकी 900 सीटें निर्धारित हैं। प्रतापनगर महाविद्यालय में मात्र दो कोर्स इसमें कुल 100 सीटें हैं। रादौर महाविद्यालय में पांच कोर्स की 470 सीटें और सरस्वतीनगर महाविद्यालय में दो कोर्स की 240 सीटें हैं।


विभाग की ओर से अभी तक तिथि बढ़ाने को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। विभाग के आदेशों के साथ पोर्टल भी खुल जाएगा। विद्यार्थी रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 18 जून को प्रोविजन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं 19 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। राजकीय महाविद्यालय की ओपन काउंसलिंग से सभी सीटें भर जाएंगी। - सुमन भाटिया, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed