फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today is the last chance to pay fees for graduation admission

Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले के लिए फीस भरने का आज आखिरी मौका

Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to pay fees for graduation admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्नातक में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची में स्थान पाने वाले आवेदकों के पास फीस भरने के लिए सोमवार आखिरी दिन है। जो आवेदक आज भी फीस नहीं भर पाएंगे, उन्हें दाखिले के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कई आवेदक फीस भरने की अवधि को कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
डीएचई (उच्च शिक्षा विभाग) की ओर से कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए 19 मई से 16 जून तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसके बाद 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी की गई। इसमें जिन आवेदकों के नाम आए, उन्हें 30 जून तक फीस भरने का समय दिया। आवेदकों में राजेश, गौरव, ललित, सन्नी ने कहा कि भले फीस भरने के लिए 26 से 30 जून तक का समय है। 26 जून को दोपहर में पहली मेरिट सूची जारी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सूची में स्वयं का नाम है या नहीं, यह जानने में शाम से रात हो गई। इसके बाद रविवार को कॉलेज बंद रहे। अब सोमवार को कॉलेज खुलेंगे तो फीस जमा कराने का आखिरी दिन है। इस तरह आवेदकों को फीस भरने के लिए बहुत कम समय दिया गया। उन्होंने कहा कि काफी आवेदक ऐसे भी हैं, जो बीपीएल या आर्थिक तंगी वाले परिवारों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वह अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवा पाए हैं। कई आवेदकों को आज फीस न भर पाने की स्थिति में तीसरे चरण यानी फिजिकल काउंसलिंग तक अपना दाखिला लटकने का डर सता रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि डीएचई की ओर से फीस भरने के लिए अवधि बढ़ाई जाए, जिससे पहली मेरिट में स्थान पाने वाले आवेदक फीस का प्रबंध कर जमा करवा सकें।

स्नातक में दाखिले के लिए 26 जून को जारी पहली मेरिट सूची में जिन आवेदकों के नाम हैं, उन्हें 30 जून तक फीस जमा करानी है। अभी फीस भरने की अवधि बढ़ने के निर्देश नहीं आए हैं। - डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed