{"_id":"6a42c27892c5c7fb4d0b6c87","slug":"today-is-the-last-chance-for-a-waiver-of-interest-on-property-tax-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158629-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्ति कर पर ब्याज माफी का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्ति कर पर ब्याज माफी का आज अंतिम मौका
Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिना ब्याज संपत्ति कर जमा कराने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स धारकों और बकायादारों के पास आज अंतिम मौका है। सरकार की प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना की मंगलवार यानी आज अंतिम तारीख है। एक जुलाई से पूरे ब्याज के साथ प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। एक लाख से अधिक के बकाए पर की संपत्ति सील भी की जाएगी।
इस साल करीब 25 करोड़ रुपये की कर वसूली का लक्ष्य नगर निगम अधिकारियों ने बजट बैठक में रखा था। योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने शनिवार, रविवार और सोमवार को संत कबीर जयंती की छुट्टी के बावजूद निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खुले रख कर टैक्स जमा करने का निर्णय लिया था।
तीनों दिन नगर निगम कार्यालय खुले रहे और लोगों ने टैक्स जमा कराया। तीनों कार्यालयों में प्रॉपर्टी आईडी आपत्तियां दूर करने का भी कार्य जारी रहा। योजना का लाभ लेने को सुबह से ही नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्रों पर टोकन लेने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। नागरिकों ने अपनी बारी का इंतजार किया और टैक्स का भुगतान किया।
विज्ञापन
टैक्स जमा करने के साथ-साथ एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से संबंधित कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किए गए। जिन प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि या कमियां थीं, उन्हें दूर करने का कार्य भी आम दिनों की तरह सुचारू रूप से चलता रहा।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि 29 जून को संत कबीर दास जयंती के चलते सरकारी अवकाश था।नागरिक इस अवसर से वंचित न रह जाएं, इसलिए नगर निगम ने शनिवार, रविवार व सोमवार को भी कार्यालय खोलने का विशेष निर्णय लिया था।
सोमवार को नागरिक सुविधा केंद्र व एनडीसी शाखा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और टैक्स संग्रह के साथ-साथ नागरिकों की आपत्तियों का मौके पर ही निपटान किया। 30 जून बिना ब्याज प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि है। बकाएदार आज ही अपना टैक्स जमा करा कर इस योजना का लाभ उठाएं।