फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today a new committee will be formed in Chhachhrauli and Pratapnagar.

Yamuna Nagar News: आज छछरौली व प्रतापनगर में बनेगी नई कमेटी

Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Today a new committee will be formed in Chhachhrauli and Pratapnagar.
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव स्तर तक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में 14 मार्च को छछरौली ब्लॉक और प्रतापनगर ब्लॉक में नई कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसी क्रम में जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि संगठन पूरे देश में किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का नेतृत्व नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह कर रहे हैं, जबकि प्रदेश स्तर पर रतनमान के नेतृत्व में किसान आंदोलन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने किसानों से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही किसान अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और सरकार की गलत नीतियों का विरोध प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इस मौके पर यादविंदर काबोज, सुभाष शर्मा, महेंद्र चमरौड़ी, सुभाष हरतौल, दिलबाग ताहरपुर, जगतार सिंह, सुखदेव सिंह, धर्मवीर अमलोहा, गुरनाम सिंह और जसविंदर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed