फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today 355278 voters will elect the city government

Yamuna Nagar News: आज शहर की सरकार चुनेंगे 355278 मतदाता

Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Today 355278 voters will elect the city government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर व 21 वार्डो में पार्षद पदों के चुनाव के लिए रविवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मेयर के लिए चार व 21 वार्डों से पार्षद पद के 87 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शहर के 355278 मतदाताओं के हाथ में हैं। इनमें 189290 पुरुष, 165986 महिला व दो ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
मतदान के लिए निगम क्षेत्र में कुल 348 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 44 सेक्टर अधिकारी, 10 रिजर्व सेक्टर अधिकारी व 16 नोडल अधिकारी व 2054 का स्टाफ नियुक्त किया गया है। इनमें पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया के लिए राजकीय आईटीआई यमुनानगर में बने 16 काउंटर पर मतदान सामग्री वितरित कर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मेयर पद के चार उम्मीदवारों में भाजपा से सुमन बहमनी व कांग्रेस से किरण देवी हैं। साथ ही मधु व सुमन वाल्मीकि आजाद प्रत्याशी हैं। इनमें आजाद प्रत्याशी सुमन वाल्मीकि यमुनानगर में सीएम की रोड शो के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के समर्थन में भाजपा में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरण देवी व आजाद प्रत्याशी मधु के बीच चुनावी टक्कर है। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, पर आजाद प्रत्याशी मधु को इनेलो, बसपा व आप की ओर से समर्थन दिए जाने की बात से मुकाबला त्रिकोणीय बताया जाने लगा है।

भाजपा के प्रत्याशी : वार्ड एक से रीना, दो से अरुण कुमार, तीन से जयंत स्वामी, चार से रुचि, पांच से भानू प्रताप, छह से अंकित कुमार, सात से प्रियांक कुमार शर्मा, आठ से विभोर पाहुजा, 10 से किरण, 11 से संतोष, 12 से तिलक राज, 13 से श्यामलाल, 14 से संगीता सिंघल, 15 से मनु कृष्ण सिंघला, 16 से संदीप धीमान, 17 से दीक्षित कुमार, 18 से उज्जवल, 19 से हरजीत आनंद, 20 से विक्रम सिंह, 21 से मंजीत कौर, 22 से रुचि शर्मा पार्षद प्रत्याशी है।
कांग्रेस के उम्मीदवार : वार्ड एक से कुलदीप सिंह, दो से प्रदीप कुमार, तीन से हार्दिक, चार से मंजू गुलिया, पांच से विनय कुमार, छह से मोहिंद्र, सात से सौरभ शर्मा, आठ से विजय मरवाह, 10 से अनिता रानी, 11 से राज रानी, 12 से मनोज नागरा, 13 से शारदा रानी, 14 से सलमा, 15 से रूमा देवी, 16 से केसर सिंह, 17 से अमित कुमार, 18 से तरसेम सिंह, 19 से विक्रांत, 20 से दिनेश डुमरा, 21 से रानी देवी, 22 से दर्शना पार्षद प्रत्याशी हैं।

आप : वार्ड 11 से रचना, 18 से रघुबीर सिंह, 22 से रुकमिणी।
बसपा : वार्ड 18 से अमन शर्मा।
वार्ड नौ से भावना बिट्टू बनीं हैं निर्विरोध पार्षद



नगर निगम के 22 वार्ड हैं, पर मतदान 21 वार्ड पार्षदों के लिए हो रहा है। चूंकि वार्ड नौ से कांग्रेस की पूनम ने नाम वापस ले लिया था, जिससे यहां निवर्तमान पार्षद भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गई थीं। इससे शेष 21 वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए 87 प्रत्याशियों के लिए मतदान हैं। वार्ड नौ में बने मतदान केंद्रों पर केवल मेयर के चुनाव को लेकर मतदान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed