फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tips for students to avoid cyber crime

Yamuna Nagar News: छात्रों को साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय

Tue, 16 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tips for students to avoid cyber crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। डीएवी कॉलेज की एनएनएस स्वयंसेवकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व नशे पर रोकथाम पर जागरूक करने के लिए पुलिस के सहयोग से व्याख्यान का आयोजन किया गया। एएसआई नीलम ने महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाने के साथ ही नशे के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने की अपील की। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।
साइबर अपराध पर जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अनजान कॉल के बहकावे में आने से बचें। किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रुपयों के लालच से दूर रहें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लाइक को अपना समर्थन बिल्कुल न दें। अनजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल भी नहीं उठाने चाहिए। बेटियों को किसी भी हालात में घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कुछ भी संदेहास्पद लगते ही बेझिझक पुलिस की सहायता लें। पुलिस का दायित्व है कि समाज में कानून व्यवस्था बनी रही। उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि बेटियां रात एक बजे भी सड़क पर चलते हुए असुरक्षित महसूस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी डॉक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली हानि और शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक बर्बादी पर जागरूकता प्रदान की। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर योगेश सिंह मोहन ने बताया कि हमारी बेटियों को विशेष रूप से ऑनलाइन बातचीत करते हुए किस प्रकार अपनी व्यक्तिगत जानकारी व सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed