फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   TIMT girl students found place in top ten, Yamunanagar

टीआईएमटी की छात्राओं ने शीर्ष दस में पाया स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
TIMT girl students found place in top ten, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलकराज चढ़ा तकनीकी व प्रबंधन संस्थान के एमसीए संकाय विद्यार्थियों परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान व जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिसंबर 2020 सत्र के गजट में एमसीए संकाय के छह विद्यार्थियों ने पहले सत्र की परीक्षा परिणाम में शीर्ष दस में स्थान पाया है।
पहले सत्र की अदिति गर्ग ने 700 में से 611 अंक लेकर विश्वविद्यालय में पहला, सिमरन कौर ने 700 में से 593 अंक लेकर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान, शुभांगी ने चौथा, कुलदीप कौर ने छठा, अदिति ने सातवां और शुभांगी ने नवां स्थान पाया है। सभी विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अपने प्राध्यापकों, माता पिता व कॉलेज स्टाफ सदस्यों को दिया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

एमसीए विभाग की अध्यक्ष डॉ. दीपा नेहरा ने छात्राओ को उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया पिछले सप्ताह में घोषित तीसरे सत्र की मेरिट में भी संस्थान के चार विद्यार्थियों ने शीर्ष दस में स्थान पाया। संस्थान निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत व लगन से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। सभी विद्यार्थियों को इसी तरह सफलता के प्रयास करने चाहिए। इस दौरान मुकुंद लाल शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन अशोक कुमार ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed