फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tiles fell from the fifth floor of the District Civil Hospital, accident averted

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिरी टाइलें, हादसा बचा

Tue, 16 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Tiles fell from the fifth floor of the District Civil Hospital, accident averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नवनिर्मित भवन की दीवारों से टाइलें गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह एक बार फिर ए व बी ब्लॉक के बीच रखे वाटर कूलर के पास पांचवीं मंजिल से टाइलें गिर गईं। स्टाफ के अनुसार इस हादसे में वहां खड़े दो बच्चे बाल-बाल बच गए। दोनों वाटर कूलर पर पानी लेने के लिए खड़े थे।
सवा साल के भीतर यह छठी बार है जब अस्पताल की दीवारों से टाइलें गिरी हैं। गत सप्ताह तृतीय तल पर शौचालय के अंदर दीवार से टाइलें गिर गई थी। टाइलें स्टाफ नर्स रितिका के पांव पर गिरी थी जिससे वह जख्मी हो गई थी। लगातार गिर रही टाइलें अस्पताल के निर्माण में लगी सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं। इस बारे में दो सप्ताह पहले पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने डीसी कैप्टन मनोज कुमार से मिलकर अवगत कराया था। तब डीसी ने इसे गंभीरता से लेने की बात कही थी।
विज्ञापन

इससे पहले छह जून को भी इसी जगह पर साथ वाली दीवार से टाइलें गिरी थी। तब भी एक महिला टाइलों की चपेट में आने से बच गई थी। टाइलें गिरने से नीचे रखा डस्टबिन बुरी तरह से टूट गया था। मरीजों के साथ-साथ अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर व स्टाफ में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। पहले जो टाइलें गिरी थी उनसे एक कार व एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार तो अस्पताल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की थी जबकि बाइक अस्पताल में बेटे को दवाई दिलाने आए जठलाना निवासी नितेश की थी। नितेश आज तक मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में चक्कर काट रहा है। ज्ञात हो कि 200 बेड के पांच मंजिला अस्पताल को बनाने पर स्वास्थ्य विभाग ने 105 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 11 मई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे पर ताला लगा दिया है : पीएमओ
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अब तक छह बार अस्पताल में टाइलें गिर चुकी हैं। इस बार दो बच्चे बाल-बाल बच गए। जहां टाइलें गिरी हैं वहां खुलने वाले दरवाजे पर ताला लगवा दिया है, ताकि कोई चपेट में न आ जाए। लगातार गिर रही टाइलों से स्टाफ व डॉक्टरों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed