{"_id":"67a67e058c0c1018f00e2234","slug":"thugs-withdrew-rs-1086-lakh-gratuity-from-the-account-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132747-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठगों ने खाते से निकाले ग्रेच्युटी के 10.86 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठगों ने खाते से निकाले ग्रेच्युटी के 10.86 लाख
Sat, 08 Feb 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने गांधी नगर काॅलोनी निवासी महिला के खाते से उसकी पति की ग्रेच्युटी के 10 लाख 86 हजार रुपये निकाल लिए। ये राशि उसके खाते से दो नवंबर से 31 जनवरी के बीच निकाली गई। जब महिला पासबुक अपडेट कराने पहुंची तो उसे ठगी का पता चला।
महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला बलजिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत थे वर्ष 2021 में उनकी मृत्यु हो हो गई थी। इसके बाद वह मायके आकर रहने लगी थी। पति की मृत्यु के तीन साल बाद उनकी ग्रेच्युटी की रकम के नौ लाख 48 हजार 384 रुपये उसके खाते में आए थे। इससे उनके खाते की राशि बढ़कर 12 लाख 49 हजार 666 रुपये हो गई। आरोप है कि चार फरवरी को वह अपने पिता को लेकर पासबुक को अपडेट कराने के लिए बैंक गई।
वहां जाकर पता चला कि उसके खाते में मात्र 73 हजार 325 रुपये ही है। बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि 10 लाख 86 हजार 900 रुपये दो नवंबर से 31 जनवरी के बीच धीरे-धीरे निकाले गए हैं। एसएचओ ने बताया कि बलजिंद्र कौर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।