{"_id":"66e21943880e20dad5076dc4","slug":"three-youths-snatched-rs-6720-from-a-bike-rider-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125165-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन युवकों ने बाइक सवार से छीने 6720 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन युवकों ने बाइक सवार से छीने 6720 रुपये
Thu, 12 Sep 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
प्रताप नगर। क्षेत्र के शिवालिक फिलिंग पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गए मुजाफ्त कलां निवासी रघुवीर सिंह से बाइक सवार तीन युवक 6720 रुपये छीनकर फरार हो गए हैं। तीनों आरोपी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से युवक कैद हो गए। आरोपियों की पहचान मलिकपुर खादर निवासी मगन, अब्बल व गुलशन उर्फ गुल्ला के रूप में हुई। प्रताप नगर थाना पुलिस ने रघुवीर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह अपनी बाइक में तेल डलवाने के लिए शिवालिक फिलिंग पेट्रोल पंप प्रताप नगर पर आया था। जब वह बाइक में पेट्रोल डलवाने लगा तो उसके नजदीक बाइक पर आए तीन युवकों में से एक उतरकर उसके पास आया और उसके हाथ से 6720 रुपये की नकदी छीन कर बाइक सवार दोनों युवकों के पीछे बैठकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तीनों बदमाशों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे हाथ नहीं आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें आरोपी तीनों युवक कैद हुए मिले। आसपास के लोगों ने युवकों की पहचान मलिकपुर खादर निवासी मगन, अब्बल व गुलशन के रूप में की। रघुबीर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।