फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three youths misbehaved in Yamunanagar

नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three youths misbehaved in Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक ने गांव की महिला को जगाधरी बुलाया। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने भाई व एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे सवा साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर मां के घर पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव की महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जनवरी 2020 में आरोपी अशोक ने उसे नगर निगम में नौकरी लगवाने की बात कहकर शहर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वह आरोपी अशोक कुमार का भाई कर्मवीर सिंह व करनाल के इंद्री निवासी देशराज पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोपी 14 अप्रैल को बाहर गए थे। वह मौका पाकर उनके चंगुल से निगल गई। जगाधरी बस स्टैंड आकर उसने अपनी मां को फोन किया। उसकी मां जगाधरी पहुंची और उसे अपने साथ लेकर गई। उसने मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी अशोक, उसके भाई कर्मवीर सिंह व देशराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। एएसआई पूनम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed