फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three youths arrested with heroin

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with heroin
यमुनानगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 108 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि सहारनपुर रोड पर बिल्ले ढाबे के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से 100.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मोहम्मद अयूब के रूप में हुई। उधर, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे दो युवकों को कलानौर नाके पर काबू किया। आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रिंस व रोहित कुमार उर्फ काला के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed