फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drizzle increases farmers' anxiety; fear of damage to paddy crops

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ी, धान को नुकसान का डर

Sat, 26 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increases farmers' anxiety; fear of damage to paddy crops
प्रतापनगर के खेत में लहलहाती धान की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी और दिनभर छाए बादलों ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में धान की फसल पक कर तैयार खड़ी है और किसान कटाई की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में मौसम में बदलाव से उन्हें फसल खराब होने का डर सताने लगा है।
किसानों के अनुसार कई खेतों में धान पूरी तरह पक चुका है, जबकि कुछ खेतों में कटाई शुरू होने वाली है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते किसानों ने खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति देखी। किसानों का कहना है कि यदि बूंदाबांदी के बाद तेज या लगातार बारिश हुई तो पक चुकी धान की फसल खेतों में गिर सकती है। इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ कटाई में भी परेशानी आएगी।
विज्ञापन

किसान रामपाल, जयपाल, सतपाल, हरविंद्र कुमार और बलबीर सिंह ने बताया कि धान की फसल तैयार होने के बाद कटाई के लिए मजदूरों और कंबाइन मशीनों की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस समय मौसम साफ रहना जरूरी है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने पर कंबाइन से कटाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, जिन किसानों ने फसल काट ली है, उन्हें धान के भीगने की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक बारिश होने पर खेतों के रास्ते खराब होने से ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। इससे फसल मंडी तक पहुंचाने में अतिरिक्त समय लग सकता है। उन्होंने प्रशासन से मंडियों में खरीद, तुलाई, उठान और फसल रखने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, प्रताप नगर अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। किसान धीरे-धीरे तैयार फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में आवक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed