{"_id":"62880152eab8055183373d96","slug":"three-youths-arrested-for-drowning-five-youths-in-the-canal-yamuna-nagar-news-knl1088521164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पांच युवकों को डुबोकर मारने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पांच युवकों को डुबोकर मारने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यमुना नहर में बूड़िया पुल के पास पांच युवकों पर हमला कर डुबोकर मारने के आरोप में सीआईए टू की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की मृतक अलाउद्दीन और उसके चचेरे भाई सुलेमान से रंजिश थी, लेकिन हमले में अलाउद्दीन और सुलेमान के साथ साहिल, सन्नी तथा निखिल भी डूब गए थे। घटना तब हुई जब आरोपियों के हमले के दौरान बचाव के लिए पांचों युवकों ने नहर में छलांग लगा दी थी। मामले में शुक्रवार को बैंक कॉलोनी निवासी पव्वा, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संदीप पंडित और टोपरा कलां निवासी अजरुद्दीन उर्फ दाउद को काबू किया गया है। साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी साजिश के तहत पूरी तैयारी से गए थे, क्योंकि मृतकों के साथ उनके पुराने केस चल रहे थे। दरअसल पांच मार्च 2020 में आरोपियों ने अलाऊद्दीन के पिता इम्तियाज पर हमला किया था, जिसमें इम्तियाज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा अस्पताल में इम्तियाज का हाल जानकर घर लौट रहे सुलेमान, उसके भाई शाहरुख पर भी आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला किया था। इसमें शाहरुख की दोनों टांगों व बाजुओं में फ्रैक्चर आया था। सुलेमान को भी चोट आई थी। दोनों मामलों में आरोपी अमित, बाबू, साहिल पंडित, धन्ना राणा, जोनी, लालू, अंकित, गौरू व दिनेश पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, जो जमानत पर बाहर आए थे। मामले में सुलेमान व अलाउद्दीन की गवाही होने थी। हालांकि गवाही को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसके चलते ही यह हमला किया गया था। सीआईए टू के इंचार्ज राकेश कुमार के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। साथ ही अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।