फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three trains closed due to lockdown will run again on Delhi route: Board has given approval

दिल्ली रूट पर फिर दौड़ेंगी लॉकडाउन से बंद 3 ट्रेनें: बोर्ड ने दी मंजूरी, करीब 5 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा

Thu, 28 Aug 2025 08:40 AM IST
नवीन दलाल अभय सिंह, जगाधरी (यमुनानगर)
अभय सिंह, जगाधरी (यमुनानगर) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Aug 2025 08:40 AM IST
सार

पांच साल से बंद ट्रेनों का पुन: संचालन करने के लिए रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी रेलवे ने गाड़ियों पन: संचालन की तिथि और ट्रेनों की समय सारणी जारी नहीं की है। ट्रेने का रूट व समय सारणी के लिए सभी स्टेशनों की टाइमिंग मैच करनी होगी।

विज्ञापन
three trains closed due to lockdown will run again on Delhi route: Board has given approval
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

लॉकडाउन में बंद की तीन सवारियां गाड़ियां अब फिर दिल्ली रूट पर दौड़ती नजर आएंगी। यह तीनों गाड़ियां चलाने की रेलवे बोर्ड ने अनुमति दी है। तीनों ट्रेनें पांच साल से बंद थी और लोग गाड़ियों का पुन: संचालन के लिए लगातार मांग कर रहे थे। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इनका शेड्यूल बनाया जा रहा है। शेड्यूल के बाद अंबाला-दिल्ली, कालका हजरत निजामुद्दीन और अंबाला मेरठ तीनों गाड़ियां चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों के संचालन ने अंबाला दिल्ली रूट के करीब पांच हजार से ज्यादा यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से पहले गाड़ी संख्या 54539-40 हजरत निजामुद्दीन-अंबाला छावनी-हजरत निजामुद्दीन, गाड़ी संख्या 54541-42 मेरठ शहर-अंबाला छावनी-मेरठ शहर, गाड़ी संख्या 64561-62 अंबाला छावनी-दिल्ली-अंबााला छावनी ट्रेनों का संचालन किया जाता था। औद्योगिक नगरी यमुनानगर जगाधरी से इस ट्रेन में प्रतिदिन करीब तीन हजार दैनिक यात्री सफर तय करते थे। 2020 में लॉकडाउन में सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद अन्य गाड़ियां तो बहाल हो गई, पर यह तीनों ट्रेनें बंद कर दी गई। यह तीनों ट्रेनें यमुनानगर-जगाधरी के सैकड़ों दैनिक यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी थीं। इससे हर रोज व्यापारी, नौकरीपेशा, श्रमिक, विद्यार्थी सहित अन्य लोग सफर करते थे। तीनों सवारी होने से जिले के छोटे स्टेशन जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, कलानौर के लिए भी अच्छी कनेक्टिविटी थी। परंतु कोरोना संक्रमण के बाद रेलवे ने इसका संचालन पूर्णत: बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें चलाने के लिए व्यापारी संगठन, दैनिक यात्री, विद्यार्थी संगठन सहित अन्य लोग मांग कर रहे थे। वहीं, कुछ समय पर कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने भी इन गाड़ियों के पुन: संचालन की मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने तीनों गाड़ियां पुन: संचालन की अनुमति दी है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद गाड़ियों का शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि त्योहारों में लोगों को इसका तोहफा मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो यात्रियों को भारी सुविधा के साथ रेलवे को अच्छी आमदनी होगी। बता दें कि यह तीनों सवारियां गाड़ियां थी, लेकिन इस रूट की पुरानी व बेहद सफल गाड़ियां थी। जिसमें प्रतिदिन दिल्ली से अंबाला तक करीब 15,000 यात्री सफर करते थे। इसके पुन: संचालन की सूचना से यात्रियों में खुशी है। संवाद

बनानी है समय सारणी
पांच साल से बंद ट्रेनों का पुन: संचालन करने के लिए रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी रेलवे ने गाड़ियों पन: संचालन की तिथि और ट्रेनों की समय सारणी जारी नहीं की है। ट्रेने का रूट व समय सारणी के लिए सभी स्टेशनों की टाइमिंग मैच करनी होगी। दरअसल पांच साल में इस रूट पर कुछ नई गाड़ियां भी चली हैं। ऐसे में सभी स्टेशनों की टाइमिंग मैच करके ही इन गाड़ियों की समय सारणी बनाई जाएगी। वहीं, इस दौरान प्रतिदिन के अलावा साप्ताहिक ट्रेनों की टाइमिंग का भी मिलान करना होगा। जिसके लिए रेलवे को कुछ समय लगेगा।


अधिकारी के अनुसार
लॉकडाउन में बंद की दिल्ली रूट की तीन ट्रेनों का पुन: संचालन किए जाने की योजना है। बोर्ड से इसकी अनुमति मिल गई है। ट्रेनों के लिए शेड्यूल करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed