फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three to four feet drain water filled in Hydel Colony of Yamunanagar, flood like situation

Yamunanagar: आंखें खुलते ही दिखा बाढ़ सा मंजर... दीवार तोड़ कॉलोनी में घुसा तीन से चार फीट तक नाले का पानी

Fri, 11 Aug 2023 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 06:41 PM IST
सार

घरों से लेकर पूरी कॉलोनी में तीन से चार फीट पानी में बिजली कर्मियों के 50 परिवार फंस गए। जब पानी आया तो कई परिवार नींद में थे, जिन्हें पड़ोसियों ने फोन कर जगा कर निकाला। घरों में सिलेंडर, कुर्सी, राशन तैरते दिखे और बाहर कारें व बाइकें भी पूरी तरह पानी में समा गई।

विज्ञापन
Three to four feet drain water filled in Hydel Colony of Yamunanagar, flood like situation
कॉलोनी में हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर शहर के बीच बसी हाइडल कॉलोनी में बिजली कर्मियों के परिवारों को शुक्रवार की सुबह आंख खोलते ही घर से लेकर बाहर कॉलोनी में हर तरफ बाढ़ सा मंजर नजर आया। तीन से चार फीट पानी में घरों के अंदर राशन, सिलिंडर, फ्रिज, कुर्सियां व अन्य सामान तैरते दिखे।

विज्ञापन


बाहर खड़ी कारें व बाइकें भी पूरी तरह पानी में समाई दिखी। पहली बार ऐसी तस्वीर देख बच्चे व महिलाएं सहम गए। इन दौरान कुछ परिवार नींद में ही थे, गनीमत रही कि उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर जगाया और घरों से बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन


दरअसल, शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह रिकार्ड बारिश हुई। इस दौरान शहर के बीच स्थित हाइडल कॉलोनी में सुबह पांच बजे दीवार तोड़ नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। नींद खुलते ही पहले हर कोई घरों में रखे कीमती सामान को बचाने की जद्दोजहद में लग गया, पर पानी का स्तर कम होने के बजाय बढ़ता देख सभी खुद को बचाने के प्रयास में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मी अपने परिवारों के बच्चों व महिलाओं को ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर पर ले गए। फिर उन्हें बीएसएफ की मदद से कॉलोनी से बाहर निकाला गया। किंतु पानी में डूबने से घरों में राशन से लेकर फर्नीचर व अन्य सामान सहित बाहर बाइकें व कार खराब हो गए।

इस पर बिजली कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हालात के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने बिजली निगम के अफसरों पर भी अनदेखी और फोन रिसीव नहीं करने के आरोप लगाए।

छुट्टी पर ना होता तो डूब जाते बच्चे
कॉलोनी के लोकेश ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे नींद खुली तो बारिश हो रही थी, पर घर में कोई पानी नहीं आया था, लेकिन पांच बजे अचानक दो फीट पानी घर में घुस आया। देखते ही देखते घर के अंदर पानी का स्तर लगातार बढ़ने लगा। चार व सात साल के बच्चे दोनों कमरे में सो रहे थे, जिन्हें जगाया और फर्स्ट फ्लोर पर ले गए। लोकेश ने बताया कि बच्चे को बुखार था, इसलिए वह छुट्टी लेकर घर पर था। अगर इस दौरान वह ड्यूटी पर होता तो दोनों छोटे बच्चे डूब भी सकते थे। अब कॉलोनी में भरे गंदे पानी से बीमारी फैलने का भी डर है और इसमें सांप व अन्य जहरीले जीवों का भी खतरा सता रहा है। इसलिए परिवारों को कॉलोनी से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। इसी के चलते बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए हैं।

लाखों रुपये का नुकसान, हो भरपाई
संजीव कुमार व सतबीर सिंह ने कहा कि साथ लगते नगर निगम के नाले में पूरे शहर के पानी का फ्लो कॉलोनी के साथ होता है। नाले को काफी हद तक स्लैब डाल कवर कर दिया गया, जिसके बाद से यहां नाले में पानी का फ्लो तेज हुआ है। इससे कॉलोनी की कमजोर दीवार सुबह टूटी और अंदर तीन से चार फीट पानी भर गया। इतना भी समय नहीं था कि अपना सामान बचा सकें और सुबह जागते ही राशन, सिलेंडर, फ्रिज, कुर्सियां तैरते हुए और सोफा, बेड व अन्य फर्नीचर भी देखते ही देखते पूरी तरह डूब गए। इसमें टीवी, लैपटॉप सहित बच्चों की किताबें व जरूरी दस्तावेज भी खराब हो गए। बाहर पार्किंग में खड़ी कारें व बाइकें भी पूरी तरह पानी में डूबकर खराब हो गईं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, इसलिए मांग है कि प्रशासन की ओर से इसका आकलन कर मुआवजा दिया जाए।


मौके पर टीम भेज जांच कराएंगे। अगर कहीं कमी पाई गई तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। बारिश के दौरान जलभराव से शहर को बचाने के लिए नगर निगम की टीमें फील्ड में हैं। जहां भी जलभराव होने का पता चलता है, वहां टीमें पंप सेट की मदद से पानी निकासी करवा रही हैं। साथ ही नालों की सफाई भी कराई जा रही है। -आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed