{"_id":"633f43f3bf0b6d3101435bfa","slug":"three-thousand-rupees-snatched-after-beating-an-employee-giving-sound-service-in-ramlila-yamuna-nagar-news-knl123615994","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में साउंड सर्विस दे रहे कर्मचारी से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में साउंड सर्विस दे रहे कर्मचारी से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। टैंट हाउस पर काम करने वाले कर्मचारी ने युवकों पर मारपीट कर उससे तीन हजार रुपये छीनने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तरफ से इस बारे में थाना बिलासपुर में शिकायत दी गई।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवा कलां के कुलदीप कुमार ने बताया कि वह बिलासपुर में जौली टैंट हाउस पर काम करता है। उन्होंने बिलासपुर में चल रही रामलीला में टैंट लगाने व साउंड सर्विस दे रखी थी। रात को करीब पौने एक बजे वह रामलीला संपन्न होने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। उसने जौली टैंट हाउस से मजदूरी के तीन हजार रुपये लिए थे। जब वह जा रहा था जो बाजार में उसे रामलीला कमेटी के सदस्य, उसके भाई व चार-पांच अन्य लोगों ने रोक लिया। आरोपियों ने उसे रोक कर उसके पास से तीन हजार रुपये छीन लिए। इस बारे में उसने रामलीला के आयोजक एवं निवर्तमान सरपंच चंद्रमोहन कटारिया को फोन पर सूचना दी। सरपंच ने तब रात को ही आरोपियों को फोन किया। जिन्हें अगले दिन दोपहर को रामलीला आयोजन स्थल पर बुलाया गया। कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि मौजिज लोगों के समक्ष आयोजकों ने अपनी गलती मानने के बजाय उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी।
थाना बिलासपुर एसएचओ जगदीश चंद्र बिश्नोई का कहना है कि एक युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट व तीन हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। दशहरा मेला में थाने के स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई थी। इस मामले की जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।