फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three school buses impounded and 15 issued notices after irregularities were found

Yamuna Nagar News: खामियां मिलने पर तीन स्कूल बसें की जब्त, 15 को नोटिस

Sat, 20 Jun 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three school buses impounded and 15 issued notices after irregularities were found
 निजी स्कूल में बसों की जांच करते अ​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले जिले में स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में कई बसों में गंभीर खामियां सामने आई हैं। अब तक की जांच में तीन स्कूल बसों को जब्त किया गया है और 15 वाहनों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने जिलेभर में स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 950 स्कूल बसें संचालित हो रही हैं। जून माह में अब तक 11 स्कूलों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें 58 स्कूल बसों की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। गंभीर नियम उल्लंघन और बार-बार नियमों का पालन न करने वाले तीन स्कूल वाहनों को जब्त कर लिया गया। वहीं जिन बसों में अपेक्षाकृत छोटी कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए 10 दिन का समय देते हुए 15 नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान अधिकारियों ने बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार और अन्य अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। कई मामलों में दस्तावेजों की कमी और सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता भी सामने आई। जिन बसों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा या वैध परमिट नहीं पाया गया, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
हालांकि जिले में हर वर्ष स्कूल बसों की जांच का अभियान चलाया जाता है। इस बार कई खामियां सामने आने से यह सवाल उठ रहा है कि विद्यार्थियों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित निगरानी कितनी प्रभावी है। स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जांच में खामियां सामने आना चिंता का विषय माना जा रहा है।

स्कूल सत्र शुरू होने से पहले बस चालकों और स्कूल प्रबंधन को सभी आवश्यक मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - संदीप कुमार, प्रभारी, थाना यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed