Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three properties sealed in Ekta Vihar Colony

Yamuna Nagar News: एकता विहार कॉलोनी में तीन संपत्तियां सील

Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Three properties sealed in Ekta Vihar Colony
यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर की एकता विहार कॉलोनी में तीन व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर दिया।
विज्ञापन

इन बकायेदारों पर नगर निगम का 838867 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। नगर निगम द्वारा इन संपत्ति मालिकों को कुछ माह पहले हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद भी इन संपत्ति मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया था। जिस पर नगर निगम ने अब उनकी संपत्ति सील की है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों की संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा व जगाधरी जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा की टीम मंगलवार देर शाम शहर की एकता विहार कॉलोनी पहुंची। यहां निगम की टीम ने सबसे पहले प्रदीप कुमार की व्यावसायिक संपत्ति की सील किया। इसके बाद इसी कॉलोनी में सुभाष व श्योराम की संपत्तियों को सील किया। प्रदीप की प्रॉपर्टी पर 261360, सुभाष की संपत्ति पर 259973 और श्योराम की संपत्ति पर 317534 रुपये संपत्तिकर बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पा दिया। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों की संपत्तियां सील की जा रही है। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति मालिक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। उन्होंने बताया कि जिनकी संपत्ति सील की गई है, उन्हें कई बार नोटिस जारी कर चेताया गया था। टैक्स जमा न कराने पर बकायेदारों को सुनवाई के लिए निगम कार्यालय बुलाया गया था। सुनवाई के बाद भी संपत्ति कर जमा न कराने पर सीलिंग कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed