{"_id":"67992d4d0970d8d1ac0cd8e6","slug":"three-people-lodged-complaints-in-the-samadhan-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132227-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में तीन लोगों ने की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में तीन लोगों ने की शिकायतें
Wed, 29 Jan 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में मंगलवार को तीन शिकायतें आईं। इन्हें संबंधित विभागों में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। शिविर में डीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि समस्याएं लेकर आने वाले हर प्रार्थी की समस्या का मौके पर ही निपटान करने का प्रयास रहें।
यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है, तब उसका समयबद्ध निपटान कराएं। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर हर कार्य दिवस पर सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
पंचायतों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए उपमंडल स्तर और नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए नगर निगम कार्यालय यमुनानगर-जगाधरी में समाधान शिविर लग रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी शिविरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।