{"_id":"68815ee266002f30540a4474","slug":"three-people-have-been-named-for-using-casteist-words-against-a-woman-sarpanch-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141222-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला सरपंच से जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला सरपंच से जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में तीन नामजद
Thu, 24 Jul 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। खंड व्यासपुर के गांव मछरौली की महिला सरपंच से गांव के तीन लोगों ने जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही पंचायती कार्य में बाधा डालने व कार्य करने से रोकने के भी आरोप है। सरपंच की ओर से आई शिकायत पर थाना व्यासपुर पुलिस ने तीनों लोगों को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम पंचायत मछरौली की सरपंच अनु कौर ने बताया कि गांव में पंचायत की ओर से कराए जा रहे कार्य में रमेश, रघुवीर सिंह व भूपिंद्र द्वारा बाधा डाली गई। साथ ही कार्य करने से रोका। उन्हें समझाया, पर वह उन्हें (सरपंच) जातिसूचक शब्द कहने लगे। इस पर शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन