फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people from the district took training in Kurukshetra

Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र में जिले के तीन लोगों ने लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three people from the district took training in Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सभी जिलों के राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के बाद निजी विद्यालयों में नवाचार परियोजना युवा एवं पर्यावरण क्लब, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया जा चुका है। पर्यावरण के लिए जीवन शैली की तर्ज पर क्लब प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए केंद्र सरकार के आदेशों पर कुरुक्षेत्र के श्री जयराम विद्यापीठ में 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई।
कार्यशाला में जिले से परियोजना सहायक समन्वयक डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला समन्वयक नितिन वालिया व दर्शन लाल ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व कंसल्टेंट डॉ. रामकुमार, यूथ एवं इको क्लब के राज्य समन्वयक डॉ. धीरज कौशिक, डीपीसी कुरुक्षेत्र संतोष चौहान, मास्टर ट्रेनर श्रवण कुमार, संदीप चहल पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. धर्मवीर सिंह खटकड़ ने बताया कि इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत यह अभियान विद्यार्थियों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है। सभी विद्यालयों में एक पौधा मां के नाम लगाया जाना मुहिम शुरू की जा चुकी है।दजिला समन्वयक (मौलिक शिक्षा) दर्शन लाल ने बताया कि कार्यशाला में युवा एवं पर्यावरण क्लबों की स्थापना, संचालन, क्लब कॉर्नर की स्थापना, प्राथमिक उपचार पर शिविर लगाए गए। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed