{"_id":"68740432cc7755a18901ced7","slug":"three-new-power-substations-will-be-built-relief-will-be-provided-by-reduction-in-load-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140721-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे लोड कम होने से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे लोड कम होने से मिलेगी राहत
विज्ञापन
राजेश कुमार
यमुनानगर। बिजली निगम जिले में तीन नए विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) बनाएगा। शादीपुर की कैनाल कॉलोनी में 66 केवी, रादौर में 33 केवी और उपमंडल व्यासपुर के मिर्जापुर गांव में 12.5 केवी का पावर हाउस बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया। वहां से स्वीकृति मिलते ही पावर हाउस बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
तीनों का निर्माण पूरा होने पर दूसरे पावर हाउस पर बिजली का लोड काफी कम हो जाएगा। कैनाल कॉलोनी में पावर हाउस बनने से हमीदा हेड मोड़, मिर्जापुर के पावर हाउस से व्यासपुर और रादौर में पहले से बने पावर हाउस का लोड कम होगा। इससे बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन, ट्रांसफार्मर से फ्यूज व जंफर टूटने, तार टूटने की समस्या न के बराबर रह जाएगी।
अघोषित पावर कट नहीं होगा और बिजली भी बार-बार गुल नहीं होगी। गर्मियों में हर बार बिजली खपत बढ़ती है। जिसके कारण लोड ज्यादा होने के कारण फ्यूज-जंफर उड़ जाते हैं। इसके कारण हर 10 मिनट कट लगने शुरू हो जाते है। इसी समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम ने पावर हाउस बनाने का प्राेजेक्ट तैयार किया है। गर्मियों में रोजाना औसतन 80 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। बार-बार बिजली के कट लगने से लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ता है। इस बार निगम को बिजली तो पर्याप्त मिली लेकिन तकनीकी खराबी, तार टूटने, फ्यूज टूटने व ब्रेकडाउन की वजह से लोगों को अघोषित कटों का सामना करना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने जाम तक लगाए। गर्मी में परेशानी तो रही ही साथ में लोगों के काम धंधे भी प्रभावित हुए। गर्मी की वजह से घरों में कूलर, एसी बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली का लोड बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए नए पावर हाउस जरूरी हैं। संवाद
विज्ञापन
लोगों को बिजली कट सामना नहीं करना पड़े. इसलिए तीन नए पावर हाउस बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। यह पावर हाउस रादौर, शादीपुर की कैनाल कॉलोनी व मिर्जापुर गांव में बनाए जाएंगे। इनके बनने से दूसरे पावर हाउस पर लोड कम होगा और उपभोक्ताओं को भी काफी फायदा होगा। - नरेंद्र कुमार, एसई बिजली निगम यमुनानगर।