{"_id":"64b994030c71a8d6c50cffa4","slug":"three-miscreants-looted-pistol-tan-ice-cream-seller-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2649-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन बदमाशों ने पिस्टल तान आइसक्रीम विक्रेता को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन बदमाशों ने पिस्टल तान आइसक्रीम विक्रेता को लूटा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 344 के किनारे टाटा एस वाहन में आइसक्रीम बेच रहे छप्पर निवासी रवि सुखवाल पर देसी कट्टा तानकर तीन बदमाशों ने उसे लूट लिया। बदमाश उससे तीन हजार रुपये की नकदी लूटकर अंबाला की तरफ फरार हो गए। वारदात को अंजाम छप्पर थाना से कुछ दूर अधोया मोड पर दिया गया। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गांव बनाकिया कलां निवासी रवि सुखवाल ने बताया कि वह दो साल से गांव छप्पर में किराये पर रहता है। वह टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन के अंदर आइसक्रीम रखकर नेशनल हाईवे 344 पर बेचने का कार्य करता है। बुधवार को वह नेशनल हाईवे 344 पर छप्पर के अधोया मोड पर आइसक्रीम बेच रहा था। करीब चार बजे उसके पास तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दस-दस रुपये की तीन आइसक्रीम मांगी, लेकिन उसने दस रुपये वाली आइसक्रीम न होने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसकी गाड़ी से कुछ दूर जाकर बाइक पर बैठ गए। कुछ समय बाद उनमें से एक युवक बाइक स्टार्ट करके वहीं खड़ा रहा, जबकि दो युवक उसके पास आए। इनमें से एक युवक ने उसे पिस्टल दिखाकर उसकी पीछे कमरे पर लगा दी और उसे जान से मारने का भय दिखाया। जबकि दूसरे युवक ने उसकी गाड़ी के गल्ले से करीब तीन हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवक भाग कर पहले से बाइक स्टार्ट खड़ी करके खड़े युवक के पीछे बैठकर अंबाला की तरफ फरार हो गए। एक युवक के माथे पर चोट का निशान था, जबकि एक युवक ने सिर पर टोपी पहनी हुई थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। छप्पर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई जसविंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात तीन युवकों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।