फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three members of inter-state thieves gang arrested, used to target jewelers' shops

अंतरर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ज्वैलर्स की दुकानों को बनाते थे निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three members of inter-state thieves gang arrested, used to target jewelers' shops
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूरे हरियाणा में ज्वैलर्स की दुकानों को अपना निशाना बनाया हुआ था। लंबे समय से हरियाणा पुलिस के लिए यह सिरदर्द बने हुए थे। पकड़े गए आरोपियों से ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी के करीब एक दर्जन मामलों का खुलासा हुआ है। वही टीम ने एक ज्वेलर को भी पकड़ा है, जो इनके चोरी किए हुए जेवरात खरीदता था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में अन्य मामलों के खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करनाल के इंद्री निवासी साहिल, यश व मोनू उर्फ सीटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो एक के बाद एक करीब दर्जन भर चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। यमुनानगर के अलावा उन्होंने जींद, फतेहाबाद, अंबाला, हिसार सहित कई जिलों में इसी तरह ज्वैलर्स की दुकानों में लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

दूसरे जिलों में इन वारदातों को दिया था अंजाम
इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने यमुनानगर के अलावा अन्य जिलों में भी ज्वेलर्स की दुकानों पर ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। फतेहाबाद के टोहाना में 14 दिसंबर 2020 को ज्वैलर्स की दुकान से 28 लाख रुपये की सोने जेवरात की चोरी की। अंबाला के शहजादपुर में 2 फरवरी 2020 व 16 फरवरी 2020 को दो ज्वेलर्स की दुकानों से लाखों रुपये के गहने चोरी किए। इसके अलावा हिसार के बरवाला में 15 अक्तूबर 2020 को करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी किये। जींद के नरवाणा में 26 अक्तूृबर 2020 को फिर चोरी की। कैथल के चीका में 18 जनवरी को वारदात की। इस तरह आरोपियों ने दर्जन भर चोरियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed