{"_id":"67c9edf4fef9d908c706bff4","slug":"three-main-roads-of-the-city-lit-up-with-decorative-lights-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134155-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सजावटी लाइटों से चमके शहर के तीन मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सजावटी लाइटों से चमके शहर के तीन मुख्य मार्ग
Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिमखाना क्लब रोड व गोविंदपुरी मार्ग के बाद अब वर्कशॉप रोड पर भी फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। तीनों मार्ग अब फैंसी डेकोरेटिव लाइटों से जगमग होने लगे है।
दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम की ओर से यह फैंसी डेकोरेटिव लाइटें लगाई गईं हैं। इस योजना के तहत सात करोड़ 19 लाख की लागत से शहर के तीनों मुख्य मार्गाें का सुंदरीकरण किया जाना है। इन मार्गाें पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाने के बाद स्ट्रीट लाइट के पोल उतारने का कार्य भी किया जा रहा है। इन लाइटों से उतारकर अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत शहर की तीन मुख्य सड़कों का सुंदरीकरण किया जाना है। जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी मार्ग व वर्कशॉप रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। तीनों मार्गाें पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
जिमखाना क्लब रोड पर फुटपाथ बनाने, पेड़ पौधों की बाउंड्री बनाने और टाइल्स लगाने, डिवाइडर को बेहतर करने का कार्य प्रगति पर है। तीनों मार्गाें पर नई फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई गई है। ये लाइटें बहुत आकर्षक व डिजाइनदार है। मार्गाें का सुंदरीकरण होने से हमारा शहर और आकर्षक और सुंदर बनेगा। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील की कि शहर को साफ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। निगम द्वारा रखवाए गए गमलों, स्ट्रीट लाइट व अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। निगम द्वारा करवाए गए कार्याें व सामान का रखरखाव करें और अपने शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करें।
सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 7.19 करोड़
आयुष नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत तीनों मार्गों के सुंदरीकरण पर सात करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड व 81 लाख रुपये की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक गोविंदपुरी रोड का सुंदरीकरण किया जाना है। निगम की ओर से तीनों मार्गों पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगा दी गई है। पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाने, बैठने के लिए बेंच, रेड स्टोन लगाने, सड़क किनारे लगे पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए गोलाई गोलाई में बाउंड्री करने का कार्य किया जा रहा है।