फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three lakhs were grabbed on the pretext of job in Dubai

Yamuna Nagar News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs were grabbed on the pretext of job in Dubai
दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोहल्ला सवानिया के रवि शर्मा से तीन लाख हड़पने के मामले में पुलिस ने जिला सहारनपुर के टपरी गांव के फरीद खान पर कबूतरबाजी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रवि शर्मा ने बताया कि उसके बहनोई कपिल को किसी से पता चला था कि फरीद खान विदेश भेजने का काम करता है। फरीद खान से संपर्क करने पर उसने तीन लाख रुपये में रवि शर्मा को दुबई भेजने व वहां नौकरी लगवाने का झांसा दिया। फरीद खान के झांसे में आकर रवि ने फरीद खान को तीन लाख दे दिए। फरीदखान ने जुलाई 2022 में रवि शर्मा को दुबई भेज भी दिया, लेकिन दुबई पहुंचने पर रवि को फरीद खान का कोई आदमी नहीं मिला जोकि उसके ठहरने या नौकरी का प्रबंध करवाता। कई दिन तक बेसहारा खाली भटकने के बाद रवि ने अपने परिवार को आपबीती बताई तो परिवार ने उसे वापस लाने का प्रबंध किया। दुबई से वापस लौटने पर रवि ने फरीद खान से संपर्क किया तो उसने तीन लाख लौटाने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed