{"_id":"68b9e9cee6d133abf00737dd","slug":"three-lakh-rupees-were-robbed-in-the-name-of-sending-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143298-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे
Fri, 05 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बेटी को नौकरी के लिए कनाडा भेजने के नाम पर महिला से दो आरोपियों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर थाना व्यासपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सोंधेबांस निवासी योगेश व उसके साथी कुरुक्षेत्र के थानेसर निवासी श्याम लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत में गांव रामखेड़ी निवासी कविता ने बताया कि बेटी पायल विदेश में नौकरी करना चाहती थी। इस सिलसिले में मार्च-2024 में यूपी के जिला सहारनपुर के गांव सोंधेबांस निवासी योगेश से बात हुई थी। योगेश उनका रिश्तेदार है।
योगेश ने कहा कि वह कम खर्च में पायल को कनाडा भेज होटल में कंप्यूटर ऑपरेटर लगवा देगा। इसका तीन लाख रुपये खर्च बताया। इस पर उसके कहने के अनुसार कुरुक्षेत्र के थानेसर निवासी एजेंट श्यामलाल को अलग-अलग कर तीन लाख रुपये दे दिए। साथ ही जरूरी दस्तावेज भी दिए, पर उन्होंने काफी समय बाद भी बेटी को कनाडा नहीं भेजा। तब उन्हें तीन लाख रुपये लौटाने के लिए कहा। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
परेशान होकर व्यासपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने योगेश व श्यामलाल को बुलाया तो उन्होंने 50-50 हजार कर रुपये वापस करने पर सहमति दी, लेकिन तय समय पर रुपये वापस नहीं दिए। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनोें आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।