{"_id":"6261bd671f30160d843f74a0","slug":"three-killed-one-injured-in-accidents-on-bypass-and-radaur-road-yamuna-nagar-news-knl105696393","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइपास व रादौर रोड पर हुए हादसों में युवक समेत तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइपास व रादौर रोड पर हुए हादसों में युवक समेत तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला बाइपास पर गांव भूत माजरा व कैल के पास हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा हादसा रादौर रोड पर जोड़ियां नाका के पास हुआ। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया।
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बसेड़ा निवासी अजय ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव छड़िया निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ ललन के कैंटर पर काम करता है। रात को वह कैंटर में समान लोड करके जा रहे थे। जब वह गांव भूत माजरा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
इसी तरह दूसरी घटना के बारे में गांव फरीदपुर निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसका पति 62 वर्षीय गुरचरण सिंह शाम को बाइक पर थाना छप्पर किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव सारण के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रही बुलेट ने उसके पति की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसी तरह एक अन्य घटना में के संबंध में उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव हैदलपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पीओपी का काम करता है। वह गांव दुसानी में पीओपी का काम कर रहा है। उसके साथ सहारनपुर के थाना गंगोह के शंकरपुर निवासी आशु सैनी भी काम कर रहा था। बुधवार रात वह आशु के साथ गांव दुसानी से गांव कैल में काम की तलाश में बाइक पर गया था। बाइक को आशु चला रहा था। जब वह जोड़ियां पावर हाउस के पास पहुंचे तो एक कार चालक अपनी कार को जोड़ियां नाका की तरफ से तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उनकी बाइक को टककर मार दी। जिससे वह दोनों नीचे गिर गए। आशु का सिर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लगा। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। वह लोगों की मदद से आशु को सिविल अस्पताल लेकर गया जहां डाक्टर ने आशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।