फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three hundred tree

पंचायत की लापरवाही से 300 पेड़ों पर चला कुल्हाड़ा

Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
three hundred tree
पंचायत की लापरवाही से पंचायत की जमीन में खड़े 300 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत की ओर से मौके पर पुलिस बुलाकर पेड़ों की कटाई को रोका गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कागजात लेकर जांच शुरू की। पंचायत की जमीन से काटे गए पेड़ों की कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है जिस पंचायती जमीन से पेड़ों को काटा गया है उस जमीन का कोर्ट में केस चल रहा था और पंचायत की तरफ से तारीखों पर हाजिर ना होने की वजह से केश दफ्तर दाखिल कर दिया गया। जिस पर पंचायती जमीन में खड़े पेड़ों को काट लिया गया।
विज्ञापन

कब्जा छुड़वाने के लिए किया था केस
गांव भंगेङी में 2 कनाल 14 मरले पंचायती जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति परमाल का कब्जा था उस व्यक्ति ने पंचायत की 2 कनाल 14 मरले जमीन में खड़े पॉपुलर के पेड़ों को काट लिया। सरपंच पति सुरजीत ने गांव के प्रमाण के खिलाफ खिजराबाद थाने में शिकायत दी है। उक्त युवक ने बिना पंचायत को जानकारी दिए पापुलर के पेड़ों को काट दिया। हालांकि पंचायत की ओर से 2 कनाल 14 मरले जमीन से कब्जा छुड़वाने के लिए वर्ष 2016 मे कोर्ट में केस दायर किया हुआ था। पंचायत की तरफ से कोर्ट केस की तारीखों में हाजिर ना होने की वजह से कोर्ट ने केस को दफ्तर दाखिल कर दिया। जिस वजह से पंचायती जमीन पर खड़े पेड़ों को परमाल ने काट लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले पंचायत से हुआ लाखों का नुकसान
ग्रामीणों का कहना है की पंचायत की लापरवाही से पंचायत का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायती जगह पर खड़ी संपत्ति पंचायत की होती है और यदि केस कोर्ट में विचाराधीन था तो पंचायत को उसकी पैरवी करनी चाहिए थी, लेकिन पंचायत की तरफ से इस केस के बारे में किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं की गई और पंचायत के ढुलमुल रवैया के कारण पंचायती जमीन में खड़े लाखों रुपए के पेड़ काट लिए। इस बारे में गांव के सरपंच पति सुरजीत का कहना है कि उन्होंने गांव की 2 कनाल 14 मरले पंचायती जगह से कब्जा छुड़वाने के लिए कोर्ट में केस दायर किया हुआ था लेकिन किसी वजह से वह कोर्ट की तारीखों में हाजिर नहीं हो सका । जिसकी वजह से कोर्ट में केस दफ्तर दाखिल कर दिया गया और पंचायती जमीन में खड़े पेड़ों को काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले अधिकारी
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संजय टाक का कहना है कि उन्होंने इस मामले खैराबाद थाना प्रभारी को सूचित कर दिया था और थाना प्रभारी ने पक्षों के कागजात एक देख कर कहा कि वह लकड़ी काटने से नहीं रोक सकते पंचायत अपने स्तर पर अब दोबारा जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए कोर्ट में केस दायर करेगी। पंचायती जमीन से पेड़ काटे गए हैं उनका क्लेम करने के लिए भी कोर्ट केस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed