फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three friends beaten with rods and sticks

Yamuna Nagar News: रॉड, डंडों से तीन दोस्तों को पीटा

Tue, 10 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three friends beaten with rods and sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के गुलाब नगर चौक पर शादी समारोह में डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में दो युवकों ने तीन दोस्तों पर राॅड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में नाहरपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को वह अपने दोस्त मनीष के साथ जानकार की शादी में टीन का माजरा गांव में गए थे। जहां पर डीजे पर गाना लगाने को लेकर उनकी दो युवकों से कहासुनी हो गई। उस समय आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दिया। शादी समारोह के बाद वह अपने दोस्त मनीष व विशाल के साथ बाइक पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जब वे गुलाबनगर चौक पर पहुंचे तो उन्हीं युवकों ने उन्हें रोक लिया, जिनके साथ शादी समारोह में कहासुनी हो गई थी। उन युवकों ने उसे बाइक से नीचे उतारा और राॅड व डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर दोस्त मनीष व विशाल के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शहर जगाधरी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed